एबीवीपी का ब्रज प्रांत अधिवेशन 24 से

बरेली। एबीवीपी का ब्रज प्रांत अधिवेशन 24 से शुरू होगा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कर 65 वां ब्रज प्रांत का अधिवेशन रुहेलखंड विश्वविद्यालय में 24 से 26 दिसंबर के बीच होगा। अधिवेशन में ब्रज क्षेत्र के 16 जिलों से 950 कार्यकर्ता शामिल होंगे। इसका उद्घाटन उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगे। अभाविप के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री एस बालकृष्ण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। अध्यक्षता रुविवि के कुलपति प्रो. केपी सिंह करेंगे।
रुविवि के अटल सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में अभाविप के प्रदेश मंत्री अंकित पटेल ने बताया कि अधिवेशन में प्रदेश की वर्तमान परिस्थिति और शैक्षिक परिदृश्य सहित तीन प्रस्ताव पारित होंगे। 23 दिसम्बर को शाम पांच बजे अटल सभागार पर मां अहिल्याबाई होल्कर को समर्पित भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा। इसमें नवीन कार्यकारिणी की घोषणा भी की जाएगी।
प्रांत सह मंत्री अवनी यादव ने बताया कि इस दौरान पंच परिवर्तन एवं अभाविप कार्यकर्ता निर्माण की कार्यशाला विषय पर कार्यकर्ताओं के समक्ष भाषण प्रस्तुत किए जाएंगे। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। खुला अधिवेशन होगा, जिसमें विशेष रूप से राष्ट्रीय मंत्री क्षमा शर्मा उपस्थित रहेंगी।