उत्तर प्रदेशसीतापुर

भाजपा सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन का किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ।

रिपोर्ट -सनोज मिश्रा

सिधौली/सीतापुर। ब्लाक सभागार में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के प्रेरणाश्रोत श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं० दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुभारम्भ किया गया।कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए स्थानीय भाजपा विधायक मनीष रावत ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत के आधार पर ही केंद्र व प्रदेश में आज भाजपा की सरकार है।कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को जन जन तक ले जाने का कार्य करते हैं।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग के लिए वे सदैव तत्पर हैं।जिला उपाध्यक्ष करुणा शंकर त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा के समान कर्मठ कार्यकर्ता अन्य पार्टियों के पास नहीं हैं।जिस कारण भाजपा आज देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है।पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश पांडेय ने कार्यकर्ताओं से भाजपा की नीतियों का प्रचार प्रसार आमजनमानस तक किए जाने का आह्वान किया।इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष उमाकांत मिश्र,जिला महामंत्री विश्राम सागर राठौर,ब्लाक प्रमुख रामबख्श रावत,बच्चे बाजपेई, ललित मिश्र,अनूप श्रीवास्तव,अमिमुल्ला,मण्डल अध्यक्ष सोनू शुक्ल,देवीदयाल राठौर,उपेंद्र त्रिपाठी,निशा रावत,पुष्कर व अनुज पांडेय सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button