उत्तर प्रदेशप्रयागराज
जिला कचहरी में अवैध चैंबर पर चला बुलडोजर,नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

प्रयागराज : प्रयागराज में आज नगर निगम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला कचहरी परिसर में बनाए गए अवैध चैंबर को और जांच के बाद की गई। नगर निगम की टीम पुलिस बल के साथ सुबह कचहरी पहुंची और अवैध रूप से बने चैंबर को गिरा दिया। कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सूत्रों के अनुसार, यह चैंबर बिना किसी अनुमति के न्यायालय परिसर में बनाया गया था और काफी समय से इसको लेकर विवाद चल रहा था। कई बार इसे हटाने के निर्देश भी दिए गए थे, लेकिन उन पर अमल नहीं हुआ था।