उत्तर प्रदेश

महाराजा सुहेलदेव जी के भव्य स्मारक का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया लोकार्पण

रू. 511.82 करोड़ लागत की 272 परियोजनाओं का किया लोकार्पण
रू. 731.54 करोड़ लागत की 112 परियोजनाओं का हुआ शिलान्यास
सुहेलदेव जी के नाम पर 05 बच्चों का किया नामकरण

अनिल कुमार द्विवेदी
बी न्यूज दैनिक

बहराइच 10 जून। मा. मुख्यमंत्री घोषणान्तर्गत राज्य योजना वर्ष 2020-21 के अन्तर्गत रू. 3949.06 लाख की लागत से ब्लाक चित्तौरा के ग्राम मसीहाबाद में 6.803 हेक्टेयर की भूमि पर निर्मित चक्रवर्ती सम्राट राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव जी के स्मारक का प्रदेश के मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के मा. मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच श्री सूर्य प्रताप शाही, मा. मंत्री, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग श्री जयवीर सिंह, मा. मंत्री पंचायतीराज तथा अल्संख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज विभाग एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी श्री ओम प्रकाश राजभर व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ फीता काटकर उद्घाटन/लोकार्पण किया।

स्मारक स्थल के लोकार्पण के उपरान्त मुख्यमंत्री जी ने 40 फीट ऊँचाई की स्टेच्यू ऑफ महाराजा सुहेलदेव जी का अनावरण किया तथा आगन्तुक पर्यटकों के सुविधार्थ, पर्यटन विकास, रोजगार सृजन व पूँजी निवेश में उत्तरोत्तर बढ़ोत्तरी के दृष्टिगत निर्मित फेस्टिवल हॉल, कैफेटेरिया, कियोस्क, पाथ-वे, पार्किंग, ओपेन स्टेज, चिल्ड्रेन एरिया, हर्बल गार्डेन, ग्रास पेवर, हार्टिकल्चर, फाउण्टेन, ट्वायलेट, डारमेट्री, वीवीआईपी गेस्ट हाउस, घाट का विकास आदि कार्यों का अवलोकन कर मन्दिर में जाकर महाराजा सुहेलदेव जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

स्मारक स्थल के उद्घाटन/लोकार्पण के उपरान्त मुख्यमंत्री ने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ रू. 511.82 करोड़ लागत की 272 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा रू. 731.54 करोड़ लागत की 112 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री जी द्वारा पर्यटन विभाग की रू. 39.49 करोड़ लागत की 01 परियोजना, लोक निर्माण विभाग की रू. 337.37 करोड़ लागत की 236 तथा अन्य विभागों की रू. 134.96 करोड़ लागत की 35 परियोजनाओं कुल रू. 511.82 करोड़ लागत की 272 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया। इसी प्रकार लोक निर्माण विभाग की रू. 624.19 करोड़ लागत की 97 तथा अन्य विभागों की रू. 107.35 करोड़ लागत की 15 परियोजनाओं कुल रू. 731.54 करोड़ लागत की 112 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री जी द्वारा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान अन्तर्गत 03 लाभार्थियों को क्रमशः कैलास कुमार को हल्दी बायलर, चन्द्रशेखर को हल्दी पॉलिसिंग इकाई तथा प्रमोद कुमार को हल्दी डीहाईड्रेशन इकाई के लिए रू. 05-05 लाख की धनराशि के डैमो चेक का वितरण किया गया। समारोह के दौरान मा. मुख्यमंत्री जी ने बेरिया निवासी नितेश व प्रशान्त, अहिरौरा के रजनीश चौधरी, रसूलपुर सरैया के प्रमोद वर्मा व राजापुर माफी के संजय कुमार के बच्चों का अन्नप्रासन कराया तथा महाराजा सुहेलदेव जी के नाम पर बच्चों का नामकरण भी किया।

इससे पूर्व समारोह में महात्मा बुद्ध विद्यापीठ इण्टर कालेज, कैलाशनगर के छात्र-छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना, गणेश वन्दना, हनुमान चालीसा, शिव ताण्डव व नारी सशक्तिकरण पर आधारित रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। इसके अतिरिक्त प्राथमिक विद्यालय अजीतपुर एवं कम्पोजिट विद्यालय गजाधरपुर के बच्चों द्वारा बालक व बालिका वर्ग में फ्री फ्लो योगा का प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर सांसद आनन्द गोड़, महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल, बलहा विधायक श्रीमती सरोज सोनकर, नानपारा विधायक राम निवास वर्मा, जिला पंचायतय अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, विधान परिषद सदस्य पदमसेन चौधरी, एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी, पूर्व कैबिनेट मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, सुभासपा राष्ट्रीय प्रमुख डॉ अरविन्द राजभर, वरूण कुमार राजभर, राधिका पटेल,यशवेन्द्र विक्रम सिंह सहित भारी संख्या में अन्य गणमान्य व संभ्रान्तजन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button