बाल दिवस: बच्चों के प्रति प्रेम उनके अधिकार और सम्मान का पर्व: के के श्रीवास्तव

बाल दिवस पर नवाबगंज और ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में विभिन्न खेल व शैक्षिक प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
अनिल कुमार द्विवेदी
बी न्यूज दैनिक
गोंडा: बच्चों से प्यार उनके अधिकार और सुरक्षा की याद दिलाने वाला पर्व बाल दिवस नवाबगंज के शिक्षण संस्थानों में उत्साह पूर्वक मनाया गया। कस्बे के विवेकानंद पब्लिक स्कूल में प्रबंधक के के श्रीवास्तव ने पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए बाल दिवस का शानदार आगाज किया। इस दौरान शिक्षा संस्थानों में शैक्षिक, व खेल संबंधी विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रबंधक के के श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों के कल्याण के प्रति नेहरू की प्रतिबद्धता का सम्मान करने के लिए 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। यह दिन शिक्षा, पोषण और सुरक्षात्मक वातावरण पर ध्यान केंद्रित करते हुए सुरक्षित, स्वस्थ बचपन सुनिश्चित करने की आवश्यकता की याद दिलाता है। यह बच्चों के पालन-पोषण के महत्व पर जोर देता है। यह पर्व भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। जवाहरलाल नेहरू, जिन्हें चाचा नेहरू के नाम से भी जाना जाता है। वे बच्चों से बहुत प्यार करते थे और उनके साथ समय बिताना पसंद करते थे। बच्चों और उनकी मासूमियत का सम्मान करने के लिए विवेकानंद पब्लिक स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें निबंध प्रतियोगिता के साथ रंगोली, क्राफ्ट, खो खो और खेलों में जलेबी दौड़, रस्सी, कुर्सी और कबड्डी मुख्य रूप से शामिल हैं। इन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागी छात्रों को विद्यालय प्रबंधक के के श्रीवास्तव ने पुरस्कृत कर उनका उत्साह वर्धन किया। सम्मान पाने वाले छात्रों में मानसी शर्मा, शशि यादव, आदित्य शर्मा, राज शर्मा, शुभम शर्मा, अंश श्रीवास्तव मुख्य रूप से शामिल है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विद्यालय के अध्यापक, अध्यापिकाएं रुबी गुप्ता, वंदना गुप्ता, सविता तिवारी, श्रीमती करिश्मा श्रीवास्तव, रोली पांडे, अंशिका पांडे, देवेश श्रीवास्तव, स्नेहा कसौधन, रोशनी निषाद, सुरभि साहू, आकृति निषाद, शिवानी साहू, प्रिंसी मौर्य का प्रयास सराहनीय रहा।