उत्तर प्रदेशगोण्डा

कांग्रेस ने कटरा विधानसभा क्षेत्र के रामापुर राम जानकी मंदिर में आयोजित किया संविधान बचाओ सम्मेलन

अनिल कुमार द्विवेदी
बी न्यूज दैनिक

गोंडा। कांग्रेस पार्टी द्वारा संचालित संविधान बचाओ सम्मेलन का आयोजन कटरा बाजार विधानसभा के रामापुर राम जानकी मंदिर के प्रांगण में संविधान बचाओ आंदोलन का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक रामप्रताप सिंह रहे। तथा अध्यक्षता हिमांशु पांडे के द्वारा किया गया कार्यक्रम के आयोजक तव्वाज खान विधानसभा प्रभारी कटरा बाजार के द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार झूठी और जुमलेबाज है। सभी सरकारी दफ्तरों में लुट मची हुई है। परेशान है, लेकिन उसकी कोई सुनने वाला नहीं है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामप्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी भ्रष्टाचार में संलिप्त हैं। महिलाओं पर अपराध बढ़ा है। कहीं भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। । किसान ,व्यापारी, नौजवान सहित अन्य वर्ग परेशान है इससे निजात
दिलाने और महिला सम्मान किसानों व्यपारियों को सम्मान दिलाने का काम केवल कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है। 2027 के विधानसभा चुनाव के मध्यनजर सभी लोग तन मन धन अभी से जनता के बीच लग जाएं और आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम करने का प्रयास करे इस समय संविधान बचाओ अभियान चल रहा है जिसके तहत कार्यक्रम के माध्यम से सभी जातियों को जोड़ने का काम किया जा रहा है जिससे पार्टी को मजबूती प्रदान हो। उन्होंने कहा की ब्लॉक थानों तहसीलों पर कमीशन बाजी और भ्रष्टाचार चरम पर है बिना कमीशन के ब्लॉक का कोई काम नहीं हो रहा है शायद यह भूल रहे हैं कि सत्ता स्थाई नहीं होती सम्मेलन को पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, कोऑर्डिनेटर अरशद खुर्शीद , सगीर खान अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष, खालिद अख्तर , सुभाष पांडे विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष, शादाब खान प्रदेश सचिव , सैयद खान, अफजल खान जिला महामंत्री, हरिश्चंद्र श्रीवास्तव ब्लॉक अध्यक्ष रूपईडीह, कामेश्वरी प्रसाद मिश्रा ब्लॉक अध्यक्ष कटरा बाजार, राम सुंदर शुक्ला, श्रीपति मिश्र, सतीश चंद्र मिश्र, निरंकार मिश्रा, गिरजा शंकर शुक्ला आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button