उत्तराखण्ड

नशेड़ी युवती ने मचाया हड़कंप

लड़की के इश्क़ में फंसी मर्दों की फौज – बीबियाँ बीमार
जानें लड़की कैसे लोगों को अपने जाल में फंसाती थी ?

देहरादून , 31 अक्टूबर , क्या आप यकीन करेंगे कि एक ड्रग्स एडिक्ट लड़की के चक्कर में पड़कर करीब 20 लोग HIV पॉजिटिव हो जाते हैं और जब ये मामला सामने आता है तो प्रशासन में हड़कंप मच गया है और मामले की जांच की जा रही है। हैरान करने वाला मामला नैनीताल से सामने आया है। आखिर कैसे लड़कों को अपने जाल में फंसाती थी लड़की? पूरा मामला नैनीताल जिले के रामनगर इलाके से सामने आया है। महज पांच महीने में 19 लोग एचआईवी संक्रमित पाए गए है। इसके पीछे एक लड़की बताई जा रही है, जिसके संपर्क में आने से सभी संक्रमित हुए हैं। सवाल उठ रहा है कि आखिर लड़की के संपर्क में लोग कैसे आए और कैसे 19 लोगों को पता चला कि वे सभी HIV पॉजिटिव हो चुके हैं?

जानकारी के अनुसार, गूलरघट्टी इलाके में एक 17 साल की लड़की को स्मैक की लत लग गई थी। नशे के लिए जब भी उसे पैसे की जरूरत पड़ती थी तो वह लड़कों को लालच देकर अपने पास बुलाती थी। संपर्क में आने से लड़के HIV से संक्रमित हुए, कई लड़के शादीशुदा थे। इससे उनकी पत्नियां भी HIV पॉजिटिव हो गईं इस तरह कुल 19 लोग HIV से संक्रमित हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि15 महिलाओं भी शामिल हैं।रिपोर्ट्स की मानें तो नैनीताल जिले में एचआईवी पॉजिटिव मामले बढ़ते जा रहे हैं और रामनगर का नाम सबसे ऊपर है। रामनगर में 17 माह में 45 लोग एचआईवी पॉजिटिव पाए गए। केवल अप्रैल से अक्टूबर के बीच 19 लोग एचआईवी संक्रमित हो चुके है। इनमें 30 पुरुष और 15 महिलाएं शामिल हैं। 30 पुरुषों में से 20 युवक ड्रग्स एडिक्ट लड़की से संक्रमित हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, रामनगर में रहने वाली नाबालिक लड़की नशे का सेवन करती है और खुलेआम शहर की किसी भी गली में इसे घूमते हुए देखा जा सकता है। नशे के लिए वह पैसे एकत्रित करने के लिए वह लोगों लालच देकर अपने पास बुलाती थी। अब इस लड़की की वजह से जिले में हड़कंप मचा हुआ है। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के रामनगर में नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है। यहां कई तस्कर पकड़े जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद इसे रोक पाना मुश्किल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, नशेड़ी किशोरी के संपर्क में आने से 20 से ज्यादा लोग एचआईवी पॉजिटिव हो गए। बताया जा रहा है कि एचआईवी संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला प्रशासन के अनुसार, एकदम से लोगों के संक्रमित होने की रिपोर्ट सामने आई है। संक्रमित होने वाले लोगों में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। जो अपने पति के संपर्क में आने से संक्रमित हो गईं। दरअसल, जो नशेड़ी एचआईवी पॉजिटिव पाए गए हैं, उनमें से कई शादीशुदा हैं। घटना के बाद पूरे शहर में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग और पुलिस-प्रशासन भी जांच में जुट गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button