उत्तर प्रदेशसीतापुर

राजा टोडरमल पार्क में एल होमो फार्मा द्वारा 350 मरीजों को वितरण की गई दवाएं,

मुख्य विकास अधिकारी निधि बंसल ने स्वास्थ्य शिविर का फीता काटकर किया शुभारंभ

ब्यूरो रिपोर्ट अनूप पाण्डेय

सीतापुर एस एल होमो फार्मा,नेशनल होम्योपैथिक स्टोर द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर राजा टोडरमल संस्था की पिछला वर्ग महिला अध्यक्ष इंदू रानी के सौजन्य से राजा टोडरमल पार्क निकट जन टोडरमल सुविधा केंद्र कलेक्ट्रेट परिसर सीतापुर में लगाया गया। मुख्य विकास अधिकारी निधि बंसल के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का फीता काट कर शुभारम्भ किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने राजस्व जनक राजा टोडरमल की भाब्य प्रतिमा पर सम्मान पूर्वक माल्यार्पण किया। राजा टोडरमल स्मारक समिति एवं राजस्व सुरक्षा सेवादल (RSSD ) व अखिल भारतीय व्यापार मंडल के पदाधिकारियो के द्वारा मुख्य विकास अधिकारी को स्मृति चिन्ह व पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवती गुप्ता व राजा टोडरमल स्मारक समिति की टीम ने मुख्य विकास अधिकारी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। स्वास्थ्य शिविर समापन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष / खत्री महासभा के जिला अध्यक्ष अचिन मल्होत्रा ने राजा टोडरमल की प्रतिमा पर सम्मान पूर्वक माल्यार्पण किया व पूरी टीम ने पूर्व जिला अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। राजा टोडरमल स्मारक समिति राजस्व सुरक्षा सेवादल के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय पुरी ने कहा समाज सेवा करना पुनीत कार्य है,भगवान का दूसरा रूप कहे जाने वाले डॉक्टरों की पूरी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया। पूर्व की भांति इस बार भी स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न बीमारियों का निशुल्क उपचार किया गया, होम्योपैथिक डॉ अर्जुन सिंह ,प्रीतम,अनुराग, संदीप गुप्ता ,राकेश कुमार गुप्ता, के द्वारा लगभग
400 मरीजों को निशुल्क जांच कर दवाएं वितरण की गई। समय समय पर पार्क में जनहित से जुड़े समाज सेवा के कार्य किए जाते रहते हैं। मौके पर राजा टोडरमल स्मारक समिति राजस्व सुरक्षा सेवा दल की राष्ट्रीय महामंत्री प्रीति पुरी, रंगमंच प्रदेश अध्यक्ष अभय श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष एडवोकेट शिवनाथ मिश्रा, महिला नगर प्रभारी एडवोकेट नीलम गोड ,जिला मीडिया प्रभारी सन्तोष कुमार राव, एडवोकेट शिवेंद्र बहादुर सिंह,जूली कश्यप,एंडी जे प्रथम स्टोननो अजीत श्रीवास्तव, राजकुमार शुक्ला,अंकित जायसवाल,सुनील कुमार कश्यप,प्रदीप बंसल, हरसद,प्रतीक जिंदल,एडवोकेट ए पी गौतम,एडवोकेट रवि तिवारी सदस्य अवनीश कुमार,हरिशंकर शुक्ला,प्रभाकर शुक्ला,संदीप गुप्ता , सुशील तिवारी ,सहित तमाम पदाधिकारी व गण मान्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button