उत्तर प्रदेशगोण्डा

आर्य समाज नवाबगंज का चार दिवसीय वार्षिकोत्सव 11 नवंबर से प्रारंभ

कार्यक्रम मे देश भर से आर्य समाज की सुप्रसिद्ध मनीषी, भजनोंपदेशक एवं वैदिक विद्वानो का होगा समागम

अनिल कुमार द्विवेदी
बी न्यूज दैनिक

गोंडा आर्य समाज नवाबगंज का चार दिवसीय 98वां वार्षिकोत्सव आगामी 11 नवंबर से 14 नवंबर तक हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाएगा। कार्यक्रम में आर्य समाज के प्रसिद्ध मनीषी, भजनोपदेशक एवं वैदिक विद्वानों का समागम होगा। वार्षिकोत्सव में 5 नवंबर से 14 नवंबर तक योग एवं व्यायाम शिविर एवम सायंकाल रोग निवारण सत्र चल रहा है। 11 नवंबर को अपराहन भव्य नगर शोभा यात्रा आर्य समाज मंदिर से निकाली जाएगी। जो नगर भ्रमण करते हुए डीएवी इंटर कॉलेज में झण्डा रोहण के पश्चात पुन: आर्य समाज मंदिर पर समाप्त होगा। वार्षिकोत्सव में प्रत्येक दिन सायंकाल 7 से 11 बजे तक मातृशक्ति सम्मेलन आर्य समाज मंदिर में, यज्ञ सम्मेलन डीएवी इंटर कॉलेज में, युग निर्माण सम्मेलन आर्य समाज मे, राष्ट्र रक्षा सम्मेलन डीएवी कॉलेज, आर्य निर्माण सम्मेलन आर्य समाज, महर्षि दयानंद का जीवन एवं मनुर्भव सम्मेलन डीएवी कॉलेज, धर्म रक्षा सम्मेलन आर्य समाज मंदिर में संपन्न होगा। कार्यक्रम को संबोधित करने के लिए आर्य समाज के प्रसिद्ध विद्वान आचार्य सुरेश जोशी वैदिक प्रवक्ता बाराबंकी, पंडिता रुक्मिणी आर्या भजनोपदेशिका बाराबंकी, पुष्पा शास्त्री बदायूं, आचार्य पंकज आर्य प्रांतीय संचालक आर्य वीरदल, इंदल आर्य व्यायाम शिक्षक दिल्ली अपने-अपने उत्कृष्ण संबोधन से समाज मे प्रकाश की धारा प्रवाहित करेंगे। कार्यक्रम के संरक्षक पूर्व सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह और कार्यक्रम अध्यक्ष प्रधानाचार्य डीएवी इंटर कॉलेज मनमोहन सिंह होंगे। वही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम के आयोजक सत्य प्रकाश आर्य, शैलेंद्र कुमार आर्य, विश्वनाथ आर्य, हरि गोपाल आर्य, बीएम सविता पूरी तरह से सफल प्रयास कर रहे। है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button