उत्तर प्रदेशगोण्डा

सड़क हादसे में गंभीर घायल बुजुर्ग की मौत, पत्रकारों ने जताया दुख

अनिल कुमार द्विवेदी
बी न्यूज दैनिक

गोण्डा। जिले के कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के अन्तर्गत गोंडा-लखनऊ मार्ग पर रविवार को कटरा घाट पुल के निकट एक ढाबे के सामने अपाची बाइक की टक्कर से साइकिल सवार एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए थे,जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गोंडा रेफर किया गया था,जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उनकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक कोतवाली कर्नलगंज क्षेत्र के ग्राम दत्तनगर के सुदईपुरवा निवासी देव नारायन मिश्र पुत्र रामछवि रविवार को कटरा घाट सरयू नदी के तट पर स्थित मंदिर में पूजा पाठ करके साईकिल से अपने घर की तरफ वापस आ रहे थे। तभी गोंडा-लखनऊ मार्ग पर निकट सरयू पुल स्थित संतोष ढाबा के सामने पीछे से तेज रफ्तार से आ रही लाल सफेद रंग की अपाची बाइक ने लापरवाही पूर्वक जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे उनके सिर व शरीर में गंभीर चोटें आईं थीं। घायल बुजुर्ग का इलाज सुधा न्यूरो एंड ट्रामा सेंटर गोंडा में हो रहा था, जहां इलाज के दौरान 03.12.2024 दिन मंगलवार को दिन में करीब साढ़े तीन बजे उनकी मृत्यु हो गई। मृतक बुजुर्ग के पौत्र अनुराग मिश्र पुत्र उत्तम मिश्र ने दवा इलाज में व्यस्त रहने के कारण मंगलवार की शाम को कर्नलगंज कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। मृतक बुजुर्ग कर्नलगंज के पत्रकार अनुराग मिश्र के बाबा हैं। उनके निधन पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष प्रदीप तिवारी मंडल उपाध्यक्ष अनिल कुमार दुबे महिला अध्यक्ष खुशबू कनौजिया दीपक कौशल रामकुमार कौशल शिवकुमार पांडे विनोद तिवारी ए आर उस्मानी अशोक कुमार पाठक विजय मिश्रा श्री प्रकाश शुक्ला बाबूलाल शर्मा प्रमोद शुक्ला मोहनलाल चौहान दुर्गेश जायसवाल मोहित दुबे किशोर चंद्र जायसवाल काशीराम मौर्य अर्जुन प्रसाद मिश्रा रुद्र प्रकाश ओझा रणजीत तिवारी सुशील कुमार दुबे अमरेश कुमार राजेंद्र प्रसाद तिवारी , वीरेंद्र तिवारी, सुधीर पाण्डेय, , बैजनाथ अवस्थी, रणविजय सिंह, अनुराग सिंह, गौरी शंकर चतुर्वेदी, एसपी शुक्ला, अनिल कुमार द्विवेदी अमित मिश्रा, संतोष मिश्रा, सूर्यमणि दुबे, पंकजपांडे, रामबहाल तिवारी, राजकुमारतिवारी, सुरेंद्र कुमार तिवारी, मुकेश शुक्ला, नेता जय बक्स सिंह, सनी सिंह, विनोद अवस्थी, एमडी मौर्य व , मयंकर मिश्र, हर्ष मिश्रा, सुरेन्द्र छाबड़ा,शिवा भट्ट आदि अनेकों लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button