उत्तर प्रदेश

ग्रामोदय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस आयोजित

चित्रकूट २४ दिसंबर

बीके यादव/बालजी दैनिक

महात्मा गाँधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो भरत मिश्रा के निर्देश पर विज्ञान एवं पर्यावरण संकाय अंतर्गत भौतिकीय विज्ञान विभाग में राष्ट्रीय गणित दिवस का आयोजन वीएसआर सभागार में किया गया | डॉ. वीरेन्द्र उपाध्याय (संचालक) विभागाध्यक्ष भौतिकीय विज्ञान विभाग ने श्रीनिवास रामानुजम के शोधपरक एवं शैक्षणिक जीवन में किए गए उनके परिश्रम पर व्याख्यान दिया | सह संचालक डॉ. अनिल कुमार अग्रवाल, डॉ. सीता शरण गौतम एवं विजय त्रिपाठी के व्दारा किया गया | मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. सूर्यकान्त चतुर्वेदी (अधिष्ठाता विज्ञान एवं पर्यावरण संकाय), डॉ. अजय कुमार, डॉ. साधना चौरसिया, प्रो. आर. सी. त्रिपाठी, डॉ. वन्दना पाठक, डॉ. शशिकांत त्रिपाठी, डॉ. लक्ष्मी द्विवेदी, डॉ. ब्रजेश कुमार शुक्ला, डॉ. अर्चना की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ | छात्र एवं छात्राओं व्दारा गणित विषय का व्यक्तिगत जीवन में उपयोग विषय पर वार्ता रखी गयी | निखलेश मिश्रा, विष्णु खरे, डॉ. लाल चन्द्र गुप्ता एवं वैभव शुक्ला, नंदनी राजपूत, अंकिता, निलेश पटेल ने इस आयोजन में सहभागिता की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button