उत्तर प्रदेश

प्रकाश पर्व एवं भव्य कीर्तन दरबार 14 व 15 नवम्बर को विशप मंडल में होगा

बरेली। जगतगुरु साहिब श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में हर साल की भांति सेंट्रल गुरु पर्व कमेटी दिनांक 14
रात एवं 15 नवंबर दोपहर को बिशप मंडल इंटर कॉलेज मैदान पर सेन्ट्रल गुरुपर्व एवं समूह संगत के सहयोग से मनाया जा
रहा है ।

जिसमें पंथ प्रसिद्ध कीर्तनी जत्थे व कथा वाचक संगत को गुरबाणी कीर्तन से निहाल करेंगे। गुरु नानक साहिब केवल सिखों के ही नही अपितु समूचे जगत के गुरु हैं। उनके उपदेश किसी व्यक्ति विशेष या मजहब
विशेष के लिए नहीं बल्कि सम्पूर्ण मनुष्य जाति के उत्थान के लिए हैं।
उनकी गुरबाणी मानव मन की स्थिरता व उसके आचरण को ऊँचा करने पर केंद्रित है। उन्होंने लोगों को ईश्वर को पाने के
लिए सच बोलने का, गरीबों की मदद करने का, जात व पात खत्म करने का संदेश दिया। उनके तीन सुनहरी सिद्धांत –

किरत करो, नाम जपो, वण्ड छको ” का सिद्धांत सिख पंथ के अहम सिद्धान्तों में है।
एक पिता एकस के हम बारिक का उपदेश देकर सभी मनुष्यों के अंदर परमात्मा देखने का उपदेश दिया। लंगर प्रथा शुरू करके
समाज में भेद भाव को समाप्त करने का उपदेश भी दिया।
इस कार्यक्रम में गुरु साहिब की शिक्षाओं को समझने के लिए समागम में विशेष रूप से कीर्तनी व प्रचारक पहुंच रहें हैं। यह जानकारी कमेटी के कमेटी के महासचिव हरप्रीत सिंह खालसा ने प्रेस वार्ता में दी। कमेटी अध्यक्ष परमजीत सिंह ओबेरॉय ने समूह संगत को इस प्रोग्राम में बढ़ चढ़कर शामिल होने की अपील की एवं धन्यवाद किया।

इस बार विशेष तौर पर प्रिंसिपल सुखवंत सिंघ, भाई अनिकबार सिंघ, भाई मनमोहन सिंघ जी पुंछ (जम्मू) वाले, भाई प्रेम सिंघ जी बंधु दिल्ली वाले प्रोग्राम में हाजरी भरने पहुंच रहें हैं।
प्रेस वार्ता में सरदार परमजीत सिंह ओबेरॉय (अध्यक्ष), हरप्रीत सिंह खालसा महासचिव, दलबीर सिंह बिंद्रा, देवेंद्र सिंह,
परमजीत सिंघ दुआ, डॉ महेंद्र सिंह बासु, मंजीत सिंह नागपाल, प्रदमन सिंह, हरप्रीत सिंह बिंद्रा, सतवंत सिंह चड्डा एवं बरेली शहर
के सभी कमेटियों के पदाधिकारी मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button