प्लेन क्रेश की घटना स्तब्ध कर अंदर से झकझोर देने वाली-राजेश शुक्ला

अहमदाबाद विमान दुर्घटना में भाजपाइयों ने मृतको को दी श्रद्धांजली
प्रयागराज १३ जून
भाजपा जिला कार्यालय सिविल लाइंस में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने अहमदाबाद एयर इंडिया के विमान दुर्घटना में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी सहित सभी मृतकों को श्रद्धांजली देते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की हैं। जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने कहा कि इस अकारण हुई दुर्घटना से वे सभी स्तब्ध है। पूर्व सीएम के निधन को पार्टी की अपूर्णीय छति बताया। साथ ही सभी मृतकों व घायलो के परिवारों के लिए शोक संवेदना व्यक्त करते हुए फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रख हुतात्मा के शांती की प्रार्थना की। शोक सभा मे जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह पटेल, जिला मंत्री राजेश धनगढ़, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, जिला प्रोटोकॉल मंत्री सुरेश शुक्ला, जिला आईटी प्रमुख सतीश विश्वकर्मा,अनूसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष राजमणि पासवान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता मिश्रा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सुधाकर पांडेय, वीरेंद्र शुक्ला, अमरेश तिवारी,आनन्द तिवारी, प्रदीप मिश्र, धर्मराज पाल आदि के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहें। भाजपा यमुनापार जिलाध्यक्ष ने प्लेन क्रेश होने के बाद सभी संगठनात्मक कार्यक्रम स्थगित कर शोक सभा आयोजित की।