उत्तर प्रदेशबरेली

सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप नजरबंद, घर के बाहर पुलिस तैनात

बरेली। संभल में हुई हिंसा पर सियासी माहौल गर्मा गया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर संभल की घटना को लेकर एक जांच कमेटी गठित की गई है, जिसमें बरेली के सपा जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप का नाम भी शामिल है। वह प्रतिनिधि मंडल के साथ संभल जाने की तैयारी में हैं, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें घर में नजरबंद कर दिया है।
सपा के जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव ने बताया कि जिलाध्यक्ष के घर के बाहर पुलिस तैनात हैं। पुलिस ने उन्हें रात से ही नजरबंद कर रखा है। इसकी जानकारी होने पर सपा जिलाध्यक्ष के घर बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने नारेबाजी की। फिलहाल सपा जिलाध्यक्ष को घर से बाहर नहीं निकलने दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button