अयोध्याउत्तर प्रदेश
विजय दिवस के रूप मनाया गया जाप के संस्थापक बाबू सिंह कुशवाहा का जन्मदिन

बलराम मौर्य/ बालजी हिन्दी दैनिक
अयोध्या l जन अधिकार पार्टी के संस्थापक पूर्व कैबिनेट मंत्री जौनपुर से सपा सांसद माननीय बाबू सिंह कुशवाहा जी का जन्मदिन जन अधिकार पार्टी जिला इकाई अयोध्या के जिला प्रभारी डॉक्टर राजेश कुमार प्रजापति के नेतृत्व में डॉक्टर साहब के क्लीनिक पर सभी साथियों के साथ विजय दिवस के रूप मनाया गया l जन्मदिन मनाने वाले में जन अधिकार पार्टी के जिला अध्यक्ष विकास मौर्य संजय देवी मौर्य जिला अध्यक्ष महिला सभा आशीष मौर्य जिला अध्यक्ष प्रकोष्ठ हरि ओम मौर्य जिला उपाध्यक्ष शिव कुमारी मौर्या सीमा मौर्य सीमा वर्मा रितेश गुप्ता सूरज मौर्य दुर्गेश मौर्य आस्तिक मौर्य जयप्रकाश प्रजापति सुरेश प्रजापति बाबा सहित कई लोग जन्मदिन में उपस्थित रहे l