उत्तर प्रदेश चीनी मिल मजदूर संघर्ष समिति उपश्रमायुक्त देवीपाटन मण्डल गोण्डा परिसर एक दिवसीय धरना

अनिल कुमार द्विवेदी
बी न्यूज दैनिक
गोंडा। उत्तर प्रदेश चीनी मिल मजदूर संघर्ष समिति उपश्रमायुक्त देवीपाटन मण्डल गोण्डा परिसर एक दिवसीय धरना मजदूर/कर्मचारियों द्वारा किया गया अध्यक्षता सुधांशु प्रतापसिंह ने किया तथा संचालन कामरेड आनन्द प्रकाश त्रिपाठी ने किया। धरने को मजदूर नेता एटक के प्रदेश संरक्षक कामरेड सत्य नारायण त्रिपाठी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी चीनी मिलें श्रम कानूनों का उल्लंघन कर रही हैं और वेजबोर्ड समान तौर पर किसी भी मिल में लागू नहीं है। जबकि अगला वेजबोर्ड लागू होने का समय पूरा हो चुका है। सीटू प्रदेश उपाध्यक्ष कामरेड कौशलेन्द्र पाण्डेय ने धरने को सम्बोधित करते हुए कहा कि चीनी मिल मजदूरों का उत्पीड़न बेतहासा बढा है। और कोई भी श्रम कानून पूरी तरह से किसी भी चीनी मिल में लागू नहीं है। तथा पुराने कर्मचारियों को निकालने की मंशा से दूरस्थ चीनी मिलों में स्थान्तरित किया जा रहा है। मैजापुर मिल के ईशवर शरण शुक्ल शुक्ल ने कहा की थर्ड पार्टी द्वारा रखे गये फील्ड सर्वे मोटिवेटर से 12 =14घन्टे काम लिया जाता है। वह भी कर्मचारी रजिस्टर में भी दर्ज नहीं हैं।बलरामपुर चीनी के नेता कामरेड कमलेश कुमार शुक्ल ने कहा की चीनी मिलों द्वारा ईपीएफ में हेरफेरी तथा ईएसआई का पैसा का भी दुरूपयोग किया जा रहा है। धरने में ताहिर खां, मंटू यादव, मनोज कुमार सिंह संतोष कुमार सिंह, सुरेंद्र कुमार, अंगद तिवारी, रामगोबिन्द मिश्र, जीतू, विनीत तिवारी, आदि शामिल रहें।