मिशन शक्ति के तहत महिलाओं व युवतियों को किया जागरूक

अनिल कुमार द्विवेदी
बी न्यूज दैनिक
गोण्डा। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को करनैलगंज के सरयू घाट पर ग्राम नगवा से अनुष्ठान के लिए जल भरने आई महिलाओं और बालिकाओं को शक्ति टीम की लीडर उप निरीक्षक खुशबू श्रीवास्तव ने महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों के लिए आत्मरक्षा व स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ मनचलों और शोहदों से निपटने के लिए जागरूक किया।
पुलिस टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के टिप्स देने के साथ-साथ आत्मरक्षा के बारे में बताया। इसी के साथ उन्होंने सरकार द्वारा पॉक्सो एक्ट और महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित गाइड लाइन के बारे में बताते हुए सरकार द्वारा जारी विभिन्न टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी। उपनिरीक्षक खुशबू श्रीवास्तव ने अविवाहित बालिकाओं को गुड टच, बैड टच के बारे में बताते हुए प्रशिक्षित किया। पुलिस टीम में महिला कांस्टेबल पारुल व रश्मि भी मौजूद रहीं।